. Learn English: Lesson 30 Appropriate Prepositions Miscellaneous

Wednesday 3 August 2016

Lesson 30 Appropriate Prepositions Miscellaneous

LESSON 30
Appropriate Prepositions
Model Sentences



1. हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।               We should abide by the rules of traffic
2. मैं मदारी के करतबों पर दंग रह गया।                                   I was amazed at the feats of the juggler
3. उसका जन्म अमीर घराने में हुआ था।                                   He was born in a rich family
4. उसने अध्यापक से मेरे विरुद्ध पुस्तक की चोरी करने              He has complained against me to the teacher
    की शिकायत लगाई है।                                                      for stealing a book
5. अकबर की औरंगज़ेब से तुलना करो।                                   Compare Akbar with Aurangzeb
6. दोनों भाईयो में बहुत भिन्नता है।                                           There is a big contrast between the two 
                                                                                          brothers
7. वह मलेरिया से मर गया।                                                     He died from malaria
8. सैनिक अपने देश के लिए मर गए।                                       The soldiers died for their country
9. मैं जनसंख्या के प्रशन पर आपसे सहमत नहीं हूँ।                    I differ from you on the question of 
                                                                                          population
10. वह विवाह का इच्छुक नहीं है।                                           He is not eager for marriage 
11. मैं उसकी आदतों से परिचित हूँ।                                         I am familiar with his habits
12. मैं आपकी समय पर दी गई सहायता के लिए                        I am grateful to you for your timely help
      आभारी हूँ।                                                
13. तुम्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।                         You should look after your health
14. मैं इस कृपा के लिए आपका बड़ा कृतज्ञ रहूँगा।                    I shall be highly obliged to you for this favour
15. मुझे आपसे सहानुभूति है।                                                 I sympathies with you
16. अधिक काम तुम्हारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालेगा।              Over-work will tell upon your health
17. मैंने उसे मदिरा पीने के बुरे परिणामो से सचेत कर                I have warned him against the evil 
      दिया है।                                                                         consequences of drinking 



Points to Remember 

ऊपर के वाक्यों से ज्ञात होता है कि विभिन्न शब्दों के साथ विभिन्न  Prepositions  का प्रयोग किया जाता है




EXERCISE 30
Translate the following into English :

1. उस पर रिशवत का आरोप लगाया गया है।  2. उसे शराब की लत पद गई है।  3. उसने प्रधानमंत्री सहायता कोष में दिल खोलकर चन्दा देने की अपील की है।  4. आओ अवसर का लाभ उठायें।  5. वह कल जहाज़ द्वारा लन्दन के लिए रवाना हो गया।  6. क्या तुम हारमोनियम बजाना जानते हो?  7. मैं आप पर भरोसा नहीं कर सकता।  8. मैं अपने पड़ोसियों से तंग आ गया हूँ।  9. मैं पूर्ण रूप से आप पर निर्भर हूँ।  10. तुम्हारी तो आज ग़ालिब से तुलना की जा सकती है।  11. मैंने जो कुछ किया है, मैं उसके लिए लज्जित हूँ।  12. वे एक छोटी-सी बात पर एक-दूसरे से लड़ बैठे है।  13. डायरेक्टर साहब इस जलसे के सभापति होंगे।  14. मैं तुम्हारे साथ सहमत हूँ।  15. मैं इस कृपा के लिए आपका सदा अनुगृहीत रहूँगा



Vocabulary

1. Accused of, bribery  2. Addicted to  3. Contribute liberally to the Prime Minister's Relief Fund  4. Avail oneself of  5. Sailed for  6. Play upon harmonium  7. Rely on  8. Tired of, neighbors  9. Depend upon, entirely  10. Compared  11. Ashamed of  12. To fall out, over a trifle  13. Preside over  14. Agree with you  15. Obliged to you, for this favour 




MISCELLANEOUS EXERCISE NO.7 
[ Revision Exercise of Lessons 25 - 30 ]

Translate the following into English :

A-1. यह शहर का अन्तिम छोर है।  2. मैंने नौकर को चार दर्जन संतरे तथा दो कोड़ी केले लाने के लिए भेजा है।  3. कई पशु चराहगाह में चर रहे है।  4. संसार का सब बड़ा जल प्रपात कौन-सा है।  5. हम इस मकान की सबसे ऊपरी मंजिल में रहते है।  6. भगवान का धन्यवाद कीजिये कि आप कई लोगो में अच्छे है।  7. मैंने जीतनी भी फिल्मे देखी है, यह उनमे सबसे बढ़-चढ़ कर है।  8. इन दोनों में से कोई भी पुस्तक मेरे स्तर की नहीं है।  9. हममें से प्रत्येक के देश के प्रति कुछ कर्तव्य है।  10. हमें एक-दूसरे के साथ मधुर सम्बन्ध स्थापित करने चाहिएव्  11. तुम इतनी देर से किसके साथ बातें कर रहे थे।  12. उसने मुझे रविवार शाम को पाँच बजे चाय पर आमंत्रित किया है।  

B-1. मैं अपने भाई से अधिक परिश्रमी हूँ।  2. वह मेरे से दो वर्ष आगे है। हम दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते है।  3. हमारा स्कूल शहर भर में सबसे उत्तम स्कूल है। वहाँ के अध्यापक बड़े ही अनुभवी है। हर वर्ष हमारे स्कूल का हायर सेकेण्डरी बोर्ड का परिणाम बाकि सब स्कूलों से अच्छा रहता है।  4. पिछली परीक्षा में मेरा परिणाम कुछ संतोषजनक नहीं था। आजकल मैं अपनी कमी को पूरी करने की चेष्टा कर रहा हूँ


Vocabulary  

A-1. Extreme end  2. Score  3. Several heads of cattle. meadows  4. Waterfall  5. Uppermost storey  8. Come up to  my standard  10. Cordial relations, establish  12. Invite to

B-1. Diligent  2. Senior  3. Experienced  4. Satisfactory  5. Make up my deficiency 



TEST PAPER II

A-1. मैं तो बहुत देर से आपकी प्रतीक्षा कर रहा था।  2. पेंसिल से मत लिखो लेख ख़राब हो जायेगा।  3. मैं उतना ही योग्य हूँ, जितने कि आप।  4. परसों हम अंग्रेजी की परीक्षा देंगे।  5. अब मुझे कुछ आराम है। दो दिन तो बुरी हालत रही।  6. क्या खाद्य वस्तुएँ गर्मियों में ख़राब हो जाती है।  7. बिना कार्य अन्दर आने की आज्ञा नहीं।  8. मैंने उनके पीछे नौकर दौड़ाया, परन्तु वह कहीं के कहीं जा चुके थे।  9. गीले कपड़ो को धुप में फैलाया जा रहा है।  10. बड़े बाबू को अवकाश लेने पर विवश किया गया है।  11. मैंने जनवरी से ही परीक्षा की तयारी आरन्भ कर दी थी।  12. मैंने उनको कड़ा दण्ड दिया।  13. इन्द्र प्रतिदिन अपने मित्रों के साथ वालीवॉल खेलने जाता था।  14. हमने आपका सन्देश तो पहुँचा दिया था।  15. क्या शहद की मक्खियाँ बसन्त ऋतु में ही शहद इकटठा कर रही थी?

B-1. बम्बई एक बड़ा नगर है।  2. इसके बाज़ार बड़े खुले और यातायात के साधन बड़े है। शहर के चारो ओर समुद्र है। जिधर जाओ समुद्र ही दृष्टिगोचर होता है।  3. बम्बई बहुमंजिलीय भवनों का नगर है।  4. कई मकान तो इतने ऊँचे है कि मानों आकाश से बातें कर रहे हो।  5. मकान इतने बड़े है कि एक-एक का मासिक किराया पचास-पचास हजार रुपये तक होता है।  6. नगर नितांत स्वच्छ और पवित्र है।  7. धूल और गन्दगी का नाम नहीं।  8. लोग सभ्य है।  9. सब अपने-अपने कार्य में व्यस्त है।  10. बसों के लिए पंक्ति लगती है   11. परंतु कभी धक्का-मुक्की नहीं होती।  12. सब अपनी-अपनी बरी से बस में चढ़ते है



Vocabulary

A-2. With a pencil, spoil your handwriting  3. As intelligent as you  4. Take a test  5. Better, had a bad time  6. Food stuffs, go bad  7.  No admission except on business  8. Made my servant run, gone far ahead  9. Spread out in the sun to dry  10. Forced to apply for leave  12 Severe punishment  14. Message  15. Bees, spring season

B-1. Beautiful city  2. Means of transport  3. City of multistoreyed buildings  4. Seem to touch the sky  5. Each yields monthly rent of  6. Clean and well kept  7. Not a trace of dust or dirt  8. Well behaved  9. Busy  10. Queues  11. Pushing and jostling  12. Take their turn to get into the bus

    

No comments:

Post a Comment